कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने में झोंक रहे पूरी ताकत पढ़े पूरी खबर !
नई दिल्ली VON NEWS : कोरोना वायरस के चलते परेशानी झेल रहे लाखों लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकारें हर संभव मदद कर रही हैं। कुछ जगहों पर सरकारें जरूरी चीजों की सप्लाई खुद संभाल रही है। वहीं कुछ राज्य सरकारों ने लोगों को राहत देने के लिए उनकी आर्थिक मदद का जिम्मा भी उठाया है। ये मदद पाने वालों में वो लोग शामिल हैं जो रोज कमाते और खाते थे, लेकिन कोरोना संकट के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के बंद इनकी रोजी रोटी पर संकट के बादल छा गए थे। आइए जानते हैं कौन सा राज्य कैसे कर रहा है इन लोगों की मदद।
दिल्ली सरकार ने ऑटो, रिक्शा ई रिक्शा टैक्सी और ग्रामीण सेवा वाहन चलाने वाले चालकों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। सरकार के मुताबिक विधवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को दस हजार रुपये पेंशन की व्यवस्था और पंजीकृत निर्माण क्षेत्र से जुड़े 41 हजार से अधिक मजदूरों को पांच हजार रुपये देने की भी व्यवस्था सरकार ने की है।
दिल्ली से सटे दूसरे और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सरकार ने कुछ जिलों को पूरी तरह से सील करने के साथ-साथ यहां के इलाकों में जरूरी चीजों की आपूर्ति को अपने हाथों में लिया है। इसके अलावा जिलों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लए 1139 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसके अलावा करीब 29.50 करोड़ रुपये सरकारी-निजी मेडिकल प्रतिष्ठानों में मेडिकल इक्यूपमेंट्स और सेफ्टी इक्यूपमेंट्स की खरीद को जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों को गुजारा राशि के भुगतान के लिए भी करीब 750 करोड़ रुपये दिए हैं।
पंजाब ने अपने यहां पर लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने के साथ-साथ इसमें किसानों को राहत देते हुए उन्हें फसल काटने की इजाजत दे दी है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इस वक्त फसल पक गई है और कटाई न होने के चलते इसके खराब होने का डर है। इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में न आने वाले लोगों को राहत देने के लिए 69 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे इन लोगों में खाने का सामान वितरित किया जा सकेगा। इसके अलावा कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए भी 70 करोड़ दिए गए हैं।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
आखिर क्यों है हरियाणा में 163 संक्रमित शामिल दूसरे राज्यों के 64 लोग जानने के लिए पढ़े पूरी खबर !