दून क्लब कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत
दून क्लब कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत
देहरादून। शहर के प्रतिष्ठित दून क्लब लिमिटेड में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर क्लब परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दून क्लब अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पारिवारिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
समारोह में नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने क्लब के विकास, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, पारदर्शी प्रशासन, सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने तथा युवाओं एवं परिवारों के लिए अधिक से अधिक गतिविधियाँ आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब की विरासत को सुरक्षित रखते हुए समय की आवश्यकताओं के अनुरूप नई पहल की जाएगी, जिससे प्रत्येक सदस्य को बेहतर सुविधाएँ और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध हो सके।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सभी सदस्यों ने क्लब परिसर में सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाए। इसके पश्चात आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ एवं आजीवन सदस्यों ने नई टीम का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
दून क्लब की नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि क्लब के समग्र विकास, सदस्य हितों की सुरक्षा तथा संस्थान की प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करेगी।
— Voice of Nation News जो हम लिख दे वही खबर 👍🏻