हॉस्टल के बाहर बात कर रही थी मेडिकल छात्रा, तभी अचानक चली गोली;पढ़े पूरा मामला
देहरादून,VON NEWS: पटेलनगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में एमबीबीएस की छात्रा के हाथ को छूकर गोली निकल गई। पुलिस का अनुमान है कि यह गोली किसी शादी समारोह में चलाई गई थी, जिसका खोखा छात्रा के हाथ को छूकर उसके स्वेटर में अटक गया। अब पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है।
घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े बजे की है। छात्रा की सहेली के कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। छात्रा उन्हीं के साथ हॉस्टल के बाहर बात कर रही थी। इसी दौरान अचानक गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गई। गोली चलने की बात सुनकर छात्रों में दहशत फैल गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व कॉलेज प्रबंधन को दी। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि गोली किसी शादी समारोह में चली होगी।
छात्रा तक पहुंचते-पहुंचते गोली की रफ्तार इतनी धीमी हो गई कि वह हाथ से टकराकर स्वेटर पर अटक गई।पटेलनगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि घटनाक्रम से लग रहा है कि गोली ब्रह्मपुरी की तरफ से चली हो सकती है। पता लगाया जा रहा है क्षेत्र में कहां कहां शादियां थी। उन्होंने बताया कि छात्रा बिल्कुल ठीक है। उनके हाथ पर हल्की खरोंच आई है।
युवती से की अश्लील बात, विरोध करने पर पीटा
युवती से अश्लील बातें करने व विरोध करने पर घर पर घुसकर पिटाई करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति आया और उनकी बेटी से अश्लील बातें करना लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। वह सभी कुल्हाड़ी और लाठियां लेकर घर के अंदर घुस गए। आरोपितों ने पिटाई कर उन्हें, उनकी पत्नी व बेटी को बुरी तरह घायल कर दिया। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि आरोपित सचिन कोठारी, राहुल कोठारी, संतोष व सोनी कोठारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।