स्वर्गीय डॉ. आर. के. वर्मा की पुण्यतिथि पर “अपना घर” आश्रम में बच्चों के साथ किया गया भोजन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम
भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
स्वर्गीय डॉ. आर. के. वर्मा की पुण्यतिथि पर “अपना घर” आश्रम में बच्चों के साथ किया गया भोजन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम
देहरादून, 1 जुलाई।
स्वर्गीय डॉ. आर. के. वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्नेह वर्मा के साथ जर्नलिस्ट क्लब, स्वामी ज्ञानानंद चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वर्मा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में जोगीवाला स्थित “अपना घर” आश्रम में निराश्रित एवं अनाथ बच्चों के साथ भोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. आर. के. वर्मा के पत्रकारिता, साहित्य, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के राज्यमंत्री अशोक वर्मा, गढ़वाल मंडल विकास निगम की निदेशक एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री ऋतु मित्रा, मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों, अधिवक्ताओं तथा समाजसेवियों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि “डॉ. आर. के. वर्मा पत्रकारिता जगत के ऐसे स्तंभ थे जिन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता को अपना जीवन समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”
राज्यमंत्री श्री अशोक वर्मा ने कहा कि “डॉ. आर. के. वर्मा केवल पत्रकार ही नहीं बल्कि समाज के सच्चे पथप्रदर्शक थे। उन्होंने अपने लेखन एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से उत्तराखण्ड और देश की अमूल्य सेवा की। उनका जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”



वरिष्ठ पत्रकार सुनील गुप्ता ने कहा कि “डॉ. वर्मा की लेखनी सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों की आवाज थी। पत्रकारिता में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।”
वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सेठी ने कहा कि “डॉ. आर. के. वर्मा का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे पत्रकार, साहित्यकार, चिंतक और समाजसेवी के रूप में सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेंगे।”
जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह खुराना ने डॉ. आर. के. वर्मा का विस्तृत जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके पत्रकारिता, साहित्य, समाज सेवा, स्वतंत्रता सेनानी संगठन, मीसा पीड़ितों तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में दिए गए योगदान का विस्तार से उल्लेख किया।
अनिल ग्रोवर ने कहा कि “डॉ. वर्मा ने समाज में सकारात्मक सोच एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रसार के लिए जीवनभर कार्य किया। उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा है।”

राजीव वर्मा ने कहा कि “उनका पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहा। परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।”
गढ़वाल मंडल विकास निगम की निदेशक एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री ऋतु मित्रा ने कहा कि “डॉ. आर. के. वर्मा का जीवन सेवा, सादगी, साहित्य और संस्कारों का अद्भुत संगम था। उन्होंने उत्तराखण्ड की पत्रकारिता एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

अपना घर आश्रम के संचालक इलियास ने कहा कि “आज बच्चों के बीच भोजन कर उन्हें सम्मान देना डॉ. वर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।”
वरिष्ठ अधिवक्ता शिवा वर्मा ने कहा कि “डॉ. आर. के. वर्मा न्याय, सत्य और सामाजिक मूल्यों के पक्षधर थे। उनका जीवन हम सभी को सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।”
इस अवसर पर आश्रम के बच्चों ने डॉ. आर. के. वर्मा द्वारा लिखित पुस्तकों के अंशों का वाचन किया तथा सामूहिक रूप से प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया और डॉ आर के वर्मा की स्मृति में रुद्राक्ष का वृक्ष भी सबके द्वारा मिलकर लगाया गया ।

अपने संदेश में सर्व श्री सुरेंद्र अग्रवाल,कर्नल तिलक राज,डॉ शिप्रा अग्रवाल,मधु मारवाह,आर के राज,ब्रह्मदत्त शर्मा,बिजय कुमार बग्गा,अजय कंबोज,अजीत सिंह,राजकुमार शर्मा,दिनेश शक्ति त्रिखा,संजय मल्ल,सुशील त्यागी,बी डी शर्मा, विजय पाहवा,सुभाष जॉली,उमाशंकर कुकरेती,सुभाष चंद थालेडी, सुरेंद्र दत्त शर्मा,राम कुमार वालिया,इन्द्र राज कोहली, वी डी गैरोला,राजीव ढोंडियाल,विजय धवन ,प्रदीप जोशी ने डॉ वर्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम में कुंवर आदित्य सिंह, युवराज सिंह, प्रियंका, सर्वजीत नीतू खुराना, नीतू वर्मा, नोमिका वर्मा, रिया, कृष्णा वर्मा, देवाशीष मित्रा, सुब्रतो मित्रा, अनिल ग्रोवर आयशा अरोड़ा,अविरल, सुपरिटेंडेंट यामिनी नैथानी नौटियाल , सुमन उनियाल, कार्यालय प्रभारी रीमा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं आश्रम के सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर्गीय डॉ. आर. के. वर्मा के आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा, शिक्षा और मानवता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।