पत्नी को रंग लगाने पर छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या:
VON NEWS: बिहार के नवादा जिले में पत्नी को रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हथियार से हत्या कर दी। घटना वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव के मांझी टोला की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम मांझी टोला निवासी विपिन मांझी ने अपने छोटे भाई गौतम मांझी की पत्नी को रंग लगा दिया था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। गौतम ने धारदार हथियार से बड़े भाई का गला रेत डाला। पुलिस ने विपिन की पत्नी ऊषा देवी के बयान पर गौतम के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौतम को उसके ससुराल पैंगरी गांव से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़े: