रात को चेहरा धोकर सोएंगी तभी मिलेंगे ये फायदे

VON NEWS:  हर लड़की मेकअप करने के लिए एक्साइटेड होती है। मगर उसे रिमूव करने में आलस महसूस करती है। ऐसे में दिनभर चेहरे पर लगा मेकअप रात को सोने से पहले साफ करना बेहद जरुरी होता है। ऐसा न करने से स्किन पर गंदगी जमा हो जाती है जिसके कारण चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, ब्लैकहेड्स होने लगते है। ऐसे में अपनी स्किन को हैल्दी और क्लीन रखने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को धोकर सोना चाहिए। तो चलिए जानते रात को चेहरा धोकर सोने से स्किन को क्या फायदे होते है…

ऐंड्रॉयड 10 यूजर्स को भी ऑप्शन

आपकी स्किन समय-समय पर डेड स्किन सैल्स को बनाती है। ऐसे में इसकी अच्छे से देखरेख न करने से स्किन पोर्स बंद हो जाते है। इसके साथ ही दिनभर का लगा मेकअप साफ करके न सोने से त्वचा पर गंदगी जमा हो जाती है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे का सारा मेकअप रिमूव कर ताजे पानी से मुंह धो कर सोए। इसके अलावा हफ्ते में 1-2 बार चेहरे की स्क्रबिंग करें।

पिंपल्स होते है दूर 

रात को बिना मेखअप साफ किए सोने से त्वचा में मैल और गंदगी चिपक जाती है। ऐसे में इंफेक्शन और स्किन पर बैक्टीरिया जमा होने का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, दाग-धब्बे आदि होते है। इससे बचने के लिए रात को स्किन की सफाई करना बेहद जरूरी होती है।

आईलैश होती हैं सुरक्षित 

काजल और मस्कारा आंखों को सुंदर और अट्रैक्टिव लुक देने का काम करता है। मगर दिनभर इसे लगा कर रखने से पलकें कठोर और भारी फील होती है। इसके साथ ही मेकअप साफ कर न सोने से आंखों में जलन, खुजली और संक्रमण भी हो सकते है। क्योंकि इनमें कैमिकल्स पाएं जाते है जो आंखों की देखभाल के लिए सही नहीं होते है। ऐसे में डेली चेहरा धोने के साथ आंखों को अच्छे से साफ करें।

स्किन होती है सुंदर 

अच्छी स्किन के लिए समय पर सोना भी जरूरी है। इसके लिए डेली 7-8 घंटे की नींद लें। असल में रात के समय में त्वचा डेड स्किन सैल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही स्किन फ्रेश फील करती है। ऐसे में चाहे आप जितना मर्जी थके हो रात को चेहरा धोकर ही सोएं।

यह भी पढ़े :

गूगल प्ले पर सभी यूजर्स के लिए आया डार्क मोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button