उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्‍कूल अनलॉक, योगी आदित्‍यनाथ ने बच्‍चों को दी चाकलेट!

लखनऊ,VON NEWS: कोरोना महामारी के कारण पिछले साढ़े ग्यारह महीने से बंद प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी प्राइमरी स्कूलों (कक्षा एक से पांच तक) में सोमवार से रौनक लौटी। स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए खुले।  शारीरिक दूरी बनाते हुए व कोव‍िड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्‍चों को स्‍कूलों में प्रवेश दिया गया। ऐसे में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने नरही स्थित एक प्राथमिक स्कूल का दौरा किया और छात्रों से बात की। कक्षा एक से पांचवीं तक के स्‍कूलों में पहले दिन 50 फ‍ीसद बच्चे बुलाए गए हैं।

मुख्‍यमंत्री ने दी बच्‍चों को चाकलेट, पूछे ये सवाल:  कक्षा पांच की सोनाली यादव को सीएम योगी ने चाकलेट देकर पूछा कि आप कितने माह बाद स्‍कूल आए हैं? वहीं, छात्रा ने बताया कि 11 माह 22 द‍िन बाद स्‍कूल आए हैं। सीएम ने अपने दौरे में बच्‍चों को शारीरिक दूरी व कोव‍िड प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश दिए। वहीं, रूपली कुमारी से मुख्‍यमंत्री ने पूछा कि आपको इतने माह बाद स्‍कूल आकर कैसा लग रहा है। जिसपर बच्‍ची ने जवाब दिया कि सर, अच्‍छा लग रहा है।

तिलक कर बच्‍चों का स्‍वागत: वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय में टीचरों ने रोली और चंदन लगाकर व टॉफी-गुब्बारों देकर बच्‍चों का स्‍वागत किया गया। उधर, बीकेटी में परिषदीय विद्यालयों में बच्‍चों को टाफी-बिस्कुट वितरित किया गया।

गौरतलब कि कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने पिछले साल 13 मार्च को प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button