तो क्या घनसाली से भीम लाल आर्य और धनोल्टी विधान सभा से प्रीतम पंवार हैं जीत की ओर ?

धनोल्टी ( वॉयस ऑफ नेशन ) धनोल्टी विधान सभा में इस बार भाजपा बागी ने ऐसी धूम मचाई की प्रीतम पंवार की राह बिलकुल आसन होती दिखाई दे रही है । आपको बता दें कि धनोल्टी विधान सभा में जनता प्रीतम पंवार के पक्ष में अधिक सक्रिय और उनको जीता कर विधान सभा में भेजने का मन बनाए दिखी । और घनसाली में इसके विपरित भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियो को दरकिनार कर निर्दलीय भीम लाल आर्य को जिताने का मन बनाए हुए दिखी ।

धनोल्टी में प्रीतम सिंह पंवार की जनसंपर्क बैठक

इस बार के चुनाव में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि जनता पार्टी को न देख कैंडिडेट को देख रही है

भीम लाल आर्य की घनसाली में जनसंपर्क बैठक

घनसाली क्षेत्र और इधर धनोल्टी क्षेत्र की जनता का मानना है कि घनसाली से भीम लाल आर्य और धनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार ही ऐसे जन प्रतिनिधि हैं जिन्हे इन क्षेत्रों की समस्याओं का भली भांति ज्ञान है और यही सक्षम भी है

दोनो की जनसंपर्क बैठको में भारी भीड़ देखने को मिली जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता अपना क्या मन बना चुकी है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button