पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पढ़े पूरा मामला

VON NEWS: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आपसी विवाद को लेकर हो रहा पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति पर वार कर दिया।जिससे पति के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ

जानकारी के मुताबिक जोशीमठ के रविग्राम के काफी समय से रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़़ा इतना बढ़ा कि संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। जिस कारण रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button