कोरोना से जंग को शुरू हुआ महाअभियान, दून अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय को लगा पहला टीका!
देहरादून,VON NEWS: नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए आज से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 34 स्थानों (बूथों) पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं। इनमें 32 सरकारी और दो प्राइवेट चिकित्सा इकाई शामिल हैं। हर बूथ पर एक सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दून अस्पताल में सबसे पहले टीका वॉर्ड ब्वॉय शैलेंद्र द्विवेदी को लगाया गया। वे लंबे समय से कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं, ऋषिकेश राजकीय अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय शिव सिंह नेगी को पहला टीका लगाया गया।
-सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल को लगा पहला कोविड-19 वैक्सीन का टीका। 11 बजकर 24 मिनट पर हुआ टीकाकरण।
(रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल को टीका लगाती हुई टीम)
-टिहरी जिला अस्पताल में डा. राखी गुसांई को पहला टीका लगाया गया। उन्होंने कहा, वैक्सीन आने के बाद अब सब निश्चिंत हैं। वैक्सीन से देश को कोराना से मुक्ति मिलेगी। साथ ही पिछले कई महीनों से इस संक्रमण को लेकर जो भय का माहौल बना था उससे अब जनता को छुटकारा मिल पाएगा।
(टिहरी में डॉक्टर राखी गुसाईं को लगा पहला कोविड टीका)
-राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में सबसे पहला टीका वार्ड बॉय शिव सिंह नेगी को लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनएस तोमर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी निर्देश के अनुपालन में पहला टीका चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लगाया गया है। दूसरा टीका डॉ विजयेश भारद्वाज को लगाया गया।
(राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में सबसे पहला टीका वार्ड बॉय शिव सिंह नेगी को लगा पहला टीका)
-उत्तरकाशी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में फार्मासिस्ट गणेश प्रकाश डिमरी को लगा पहला कोविड-19 का टीका।
(पौड़ी जिला चिकित्सालय में पहले टीका लगाते सीएमएस डॉ. रमेश राणा)
– मुख्यमंत्री त्रिवेंंद्र सिंह रावत पहुंचे दून अस्पताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।
– नई टिहरी जिला अस्पताल में डेंटल हाइजीनिस्ट अखिल वर्मा को पहला कोविड टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुमन आर्य और सीएमएस डॉ. अमित रॉय के साथ अखिल वर्मा।
देहरादून के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेते श्री गुरुराम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल मेहता।
.jpg)