दून उद्योग व्यापार मंडल की बैठक,अनिल गोयल का आग्रह,विपिन,सिद्धार्थ और सुनील का आव्हान ।
देहरादून (VON) आज दिनांक 29 अगस्त को दून उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक हुई और अध्यक्ष विपिन नागलिया, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश और महामन्त्री सुनील मेसन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने पूर्व में किए गए जिला कार्यसमिति के कार्यक्रम/कार्यकलापों की समीक्षा की और पूर्व में जिला कार्यसमिति बैठक में जो प्रस्ताव पारित हुए थे,उन पर भी कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की गई कि किस प्रकार से व्यापारियों के हितों को आगे बढ़ाने का, व्यापार जगत की समस्याओ के निदान और व्यापारी समस्याओं पर अभी तक क्या काम हुआ और आगे किस प्रकार द्रुतगति से उनको विकास की ओर ले जाना है,इस पर मंथन हुआ ।
इसी बीच दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने बताया कि दून उद्योग व्यापार मंडल सदैव से ही व्यापारी हितों के लिए काम करता आया है और व्यापारी हितों के लिए अग्रणी भूमिका में सदैव दून उद्योग व्यापार मंडल खड़ा रहा है। जो समस्याएं जो प्रस्ताव जिला कार्यसमिति में आए थे, उन पर प्रशासन,शासन और सरकार से बातचीत कर समाधान किया जा रहा है।
कोर कमेटी में चर्चा हुई कि दून उद्योग व्यापार मंडल आज लगभग 1972 से लगभग 53 सालों से व्यापारी हितों का प्रतिनिधित्व देहरादून के अंदर कर रहा है और दून उद्योग व्यापार मंडल के साथ संबद्ध अपनी सभी लगभग 209 व्यापारी इकाइयां मजबूती के साथ सदैव साथ खड़ी हैं।
दून उद्योग व्यापार मंडल देहरादून में एकमात्र ऐसा व्यापारी संगठन है, जो व्यापारी हित में पुलिस, प्रशासन और सरकार तक अपनी मांगों को बिना किसी निजी हितों के और अपने निष्पक्ष रूप से विषयों को मजबूती के साथ रखता है ।
दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल ने बताया कि वह दून उद्योग व्यापार मण्डल के साथ लगभग 40 वर्षों से जुड़े हैं तथा इसके सच्चे सिपाही रहे हैं। देहरादून में अन्य किसी भी व्यापारी संगठन से न जुड़े हुए है तथा न ही उनका कोई सम्बन्ध है। कुछ लोग उनके नाम व फोटो को अपने बैनर या निमंत्रण पत्र में उनकी सहमति के बिना इस्तेमाल कर रहे हैं। जो कि गलत है ।
अनिल गोयल ने स्पष्ट किया कि देहरादून में उनका किसी अन्य प्रकार के किसी व्यापार मण्डल से कोई संबंध नहीं है। उन्होने यह आग्रह भी किया कि देहरादून में कोई भी और व्यापारी संगठन उनके नाम व फोटो का इस्तेमाल ना करे।

अनिल गोयल ने स्पष्ट किया कि दून उद्योग व्यापार मंडल देहरादून में व्यापारी हितों की रक्षा, सुरक्षा और संरक्षण करने वाला 1972 से लगातार काम करने वाला एकमात्र संगठन है और वे दून उद्योग व्यापार मंडल के ही सिपाही थे,सिपाही है और हमेशा सिपाही रहेंगे ।