चार साल कोमा में रहने के बाद जूही चावला के भाई का हुआ निधन

VON NEWS बॉबी साल 2010 में कोमा में चले गए थे । इसके बाद साल 2014 में उनका निधन हो गया था । बॉबी चावला शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ और उनके करीबी दोस्त भी थे। जूही चावला ने बताया कि बॉबी उनसे आठ साल बड़े थे । एक बार अस्पताल जाने के बाद वो कभी घर नहीं आए । माता-पिता के निधन के बाद उनके भाई की मौत से वो बेहद दुखी थीं ।

जूही ने कहा  ‘अक्सर लोग मुझसे कहते हैं कि आप इतनी विनम्र और सरस क्यों हैं, मैं हमेशा कहती हूं कि मैंने सबसे अच्छा और सबसे बुरा देखा है।’ अपने भाई का जिक्र करते-करते जूही रो पड़ीं । इसके अलावा जूही ने अपनी फिल्म ‘लुटेरे’ के एक सीन के बारे में बताया । इस फिल्म के एक गाने में जूही समुद्र किनारे सिर्फ शर्ट पहने नजर आई थीं । इस गाने में जूही के साथ सनी देओल थे।

जूही ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा,‘फिल्म कयामत से कयामत तक  के तुरंत बाद मुझे ये फिल्म मिली थी। मेरे लिए ये बड़ा बदलाव था। ये डायरेक्टर धर्मेश दर्शन और उनकी इमैजिनेशन थी। मैं सिर्फ एक शर्ट पहनने में काफी नर्वस हो रही थी। मुझे लग रहा था कि समुद्र किनारे सिर्फ एक शर्ट में कैसे। हालांकि हम सब यही चाहते कि ये टेस्टलेस ना लगे और इसे एस्थेटिक होना चाहिए।

हालांकि जैसे मुझे पता चला कि इस सॉन्ग को सरोज खान जी कोरियोग्राफ  कर रही हैं तो मैंने राहत की सांस ली। मैं काफी खुश थी क्योंकि उन्होंने श्रीदेवी जी और माधुरी दीक्षित को इससे पहले कोरियोग्राफ किया था। इसके साथ ही वह बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं। मैं उनके साथ कंफर्टेबल हो गई थी।

यह भी पढ़े :

गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर विपक्ष ने पूछा- इनाम है क्या?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button