दिल्ली विश्वविद्यालय UG, PG परीक्षाओं के परिणाम घोषित

नई दिल्ली, VON NEWS “दिल्ली विश्वविद्यालय” ने विभिन्न यूजी और पीजी कोर्सेस (2 वर्षीय, 3 वर्षीय और 4 वर्षीय) के लिए नवंबर एवं दिसंबर 2019 महीनों के दौरान आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये हैं। जो छात्र इन सेमेस्टर परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे वे अपना परिणाम विश्वविद्यालय के रिजल्ट पोर्ट्ल,

“यूजी और पीजी कोर्सेस (2 वर्षीय, 3 वर्षीय और 4 वर्षीय)”

इससे पूर्व, फरवरी माह के आरंभ से ही दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की नवंबर एवं दिसंबर 2019 महीनों के दौरान आयोजित की गयी सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी करना शुरू कर दिये थे।

डीयू UG/PG सेमेस्टर रिजल्ट 2019 जारी करने के क्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा नवंबर-दिसंबर 2019 में आयोजित कई पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये हैं-

  • यूजी और पीजी कोर्सेस (2 वर्षीय, 3 वर्षीय और 4 वर्षीय)
  • बीटेक कंप्यूटर साइंस – सेमेस्टर 4 एवं सेमेस्टर 8
  • बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स – सेमेस्टर 4 एवं सेमेस्टर 8
  • बीटेक इंस्ट्रूमेंटेशम – सेमेस्टर 4 एवं सेमेस्टर 8

इससे पूर्व, “दिल्ली“ विश्वविद्यालय द्वारा यूजी और पीजी कोर्सेस के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम 31 जनवरी 2020 से 2 फरवरी 2020 के मध्य जारी होने की संभावना थी। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम उनके कॉलेज के नोटिस बोर्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

डीयू आमतौर पर नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित की जाने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम दिसंबर के अंत में या जनवरी माह के पहले/दूसरे हफ्ते में जारी कर देता है। लेकिन इस बार डूटा की हड़ताल के कारण रिजल्ट जारी करने में देरी हुई है। हालांकि, सभी कोर्सेस के अगले सेमेस्टर की क्लासेस पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े।

आखिर ऐसा क्या कर दिया त्रिवेंन्द्र सिंह रावत ने ? जिस पर जनता को मिला ये सब 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button