मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुकवाई फ्लीट:

VON NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर में सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला को देखकर फ्लीट रूकवाई और उनका हालचाल लिया।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारम्भ करने यहां आये श्री योगी कार्यक्रम के समापन के बाद रवाना हो रहे थे कि उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को किनारे खड़ा देखा। श्री योगी फ्लीट रुकवाकर उतरे और महिला से मिलकर उनका हाल चाल जाना।

महिला ने हाथ जोड़े तो उन्होंने उनके दोनों हाथ पकड़कर खुद उनका अभिवादन किया। 80 वर्षीय यह महिला अहिरौली राय की किशुना देवी थी। उन्होंने कहा कि महाराज जी का आशीर्वाद पाकर वह धन्य हो गई।

यह भी पढ़े:

महेश बाबू के 90 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button