कोरोना संक्रमित को मिलेगा फ्री इलाज
VON NEWS कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने से सरकार संक्रमित व्यक्ति का फ्री इलाज करेगी। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि फ्री इलाज के लिए संक्रमित मरीज के पास अटल आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड होना चाहिए। जो भी व्यक्ति वायरस से संक्रमित है, उसे आईसोलेशन और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन एरिया में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है।
कोई भी रोग महामारी घोषित होने पर सरकार ही उसके इलाज का पूरा खर्च उठाती है। अटल आयुष्मान योजना में प्रदेश के 23 लाख परिवारों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा है। लेकिन दूसरे राज्य का जो व्यक्ति में प्रदेश में रह रहा है उसका भी वायरस संक्रमित होने पर सरकार फ्री इलाज करेगी। कोरोना वायरस के केस में संक्रमित मरीज के पास आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड हो या न हो। उसका पूरा इलाज निशुल्क किया जाएगा।
यह भी पढ़े