कोरोना को लेकर पीएम मोदी बोले!
नई दिल्ली,VON NEWS: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सार्क देशों की वीडियो कांफ्रेंसिंग की जा रही है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पीएम मोदी ने कई देशों को एक साथ आने को कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना विकासशील देशों के लिए चुनौती ज्यादा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जैसा कि हम सभी जानते हैं, COVID-19 को हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा महामारी घोषित किया गया है। अब तक हमारे क्षेत्र ने 150 से कम मामले सामने आए हैं, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।
बता दें कि भारत ने कोरोना को आपदा घोषित कर दिया है, तो वहीं देश के कई राज्यों ने इसे माहामारी का दर्जा दिया है। कोरोना से लड़ने के लिए सरकार हर एक इंतजाम करने में लगी हुई है। कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्तर पर रविवार को एक हाई प्रोफाइल मीटिंग होने वाली है। सार्क (SAARC) देशों की यह मीटिंग वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की जाएगी।
यह भी पढ़े