गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 तक पहुंच गई!
VON NEWS: गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 तक पहुंच गई है, राज्य में विदेश से आने वाले 27 हजार लोगों की पहचान कर अब संक्रमण पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। 20220 लोग होम क्वॉरोन्टाइन में हैं जबकि इससे इनकार करने पर 147 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव डॉ जयंती रवि ने बताया कि गुजरात में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 38 पहुंच गई है। सबसे अधिक अहमदाबाद में 14, सूरत-वडोदरा में 7-7, गांधीनगर में 6, राजकोट में 3 तथा कच्छ में 1 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई। केंद्र सरकार के 14 अप्रेल तक के लॉकडाउन के आदेश के चलते राज्य के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, वाणिज्यिक संस्थाएं, दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स, उद्ध्योग, गोदाम बंद कर दिए गए हैं, राशन, दूध, दवा व बैंक, इंटरनेट, मोबाइल, पानी, बिजली, मीडिया बीमा, पोस्ट, सिक्यूरिटी, पेट्रोल व डीजल पंप आदि आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन से बाहर रखा है।
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कोरोना महामारी से निपटने केलिए जनता से मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में आर्थिक सहयोग की अपील की गई है। आवश्यक वस्तुओंकी आपूर्ति को नियमित रखने के लिए सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज जोशी की अध्यक्ष में एक विशेष समिति का गठन किया है।
कोरोना संक्रमण ग्रस्त देशों की यात्रा कर गुजरात आने वाले 20220 लोगों को होम क्वॉरोन्टाइन किया गया है जबकि 430 सरकारी तथा 38 निजी फेसिलिटी में क्वॉरोन्टाइन किए गए हैं। अपुष्ट सूत्र के अनुसार राज्य में करीब 27 हजार लोग बीते कुछ माह में संक्रमित देशोंसे गुजरात आए उनकी पहचान की जा रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागकी प्रधान सचिव डॉ जयंती रवि के अनुसार सरकार ने मोबाइल ऐप के जरिए 1 करोड 7 लाख 62 हजार 12 लोगों का कोरोना सर्वे किया है जिनमें 15468 लोग विदेश यात्रा कर लौटे हैं। सरकार ने कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए अहमदाबाद में 1200 बेड, सूरत में 500 बेड, वडोदरा में 250, राजकोट में 250 बेड के विशेष अस्पताल की व्यवस्था की है। सरकारी अस्पतालों में अभी 1 हजार 583 आईसोलेशन बेड की तथा 609 वेंटीलेटर की व्यवस्था है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े