चीन को लेकर बड़ा खुलासा!

बीजिंग,VON NEWS: चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि वुहान में कुछ अस्पतालों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों को मास्क पहनने से रोका था। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में स्टेटिस्टिक्स ब्यूरो के उप निदेशक ये किंग पिछले लगातार 60 दिन से वुहान की कहानियां दर्ज कर रहे हैं।

वुहान कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित था और 23 जनवरी से शहर लॉकडाउन था।  ‘संक्रमण फैलने के शुरुआती दौर में कुछ अस्पतालों के अधिकारियों ने डॉक्टरों को मास्क पहनने की अनुमति नहीं दी ताकि लोगों के बीच दहशत नहीं फैले, लेकिन दूसरे अस्पतालों ने हालात को बेहतर तरीके से संभाला।’ यह पिछले साल दिसंबर से वुहान में कोविड-19 के मामले शुरू होने के बाद किसी अधिकारी का इस तरह का पहला बयान है।

हुबेई में आज से खत्म होगा लॉकडाउन

चीन ने हुबेई प्रांत में लागू लॉकडाउन को बुधवार से खत्म करने का एलान किया है। प्रदेश की राजधानी वुहान में ये प्रतिबंध आठ अप्रैल से खत्म होंगे। हालांकि विशेषज्ञों ने वहां दूसरे दौर के संक्रमण की चेतावनी दी है। इसके लिए दूसरे देशों से आने वाले संक्रमित लोगों को प्रमुख वजह बताया गया है। वुहान ही वह शहर है, जहां पिछले साल दिसंबर में कोराना वायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति मिला था। वुहान सहित पूरे हुबेई प्रांत में करीब 5.6 करोड़ लोग रहते हैं। गत 23 जनवरी से लागू लॉकडाउन के चलते इस प्रांत में आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

वुहान को छोड़कर हुबेई प्रांत के अन्य शहरों में रहने वाले लोगों को बुधवार से आने-जाने की पूरी तरह छूट होगी, लेकिन इसके लिए लोगों को जारी हरे रंग का हेल्थ कोड अपने पास रखना होगा। इसका मतलब यह होगा कि उनका किसी संक्रमित या संदिग्ध व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं रहा है। ररी टीवी ससीकाजीटीएन ने हुबेई हेल्थ कमीशन के हवाले से बताया है कि वुहान के लोगों को इस लॉकडाउन से आठ अप्रैल से छूट मिलेगी।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

कोरोना वायरस से जंग में सख्त हुई UP सरकार:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button