अंग्रेजी क्लास, फिल्में और किताबों से मन बहला रहें हैं भारतीय हॉकी खिलाड़ी

VON NEWS:  बंगलूरू के साई सेंटर में ओलंपिक की तैयारी में जुटे भारतीय हॉकी खिलाड़ी कोविड 19 महामारी के कारण परिसर से बाहर नहीं जा सकते। लिहाजा अभ्यास से इतर समय का सदुपयोग वे अंग्रेजी सुधारने, किताबें पढ़ने और अपनी मनपसंद बॉलीवुड फिल्में देखने में बिता रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने की पूरी संभावना के बीच भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही अभ्यास कर रही हैं।

पहले इन खिलाड़ियों को ब्रेक मिलना था, लेकिन फिर बंगलूरू स्थित साई सेंटर ही रहने को कहा गया। खिलाड़ी परिसर से बाहर नहीं जा सकते और ना ही कोई अनधिकृत व्यक्ति परिसर के भीतर आ सकता है। ऐसे में कड़े अभ्यास के बीच मनोरंजन के सभी के अपने तरीके हैं।

पुरुष टीम के सीनियर सदस्य गोलकीपर पीआर श्रीजेश किताबें पढ़कर समय काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारा अभ्यास का रूटीन काफी व्यस्त है, लेकिन रविवार और बुधवार की शाम अवकाश रहता है। ऐसे में हम फिटनेस और रिकवरी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। मैंने दा विंची कोड, हेलर केलर की आत्मकथा पढ़ डाली है और कुछ अच्छी किताबें और पढ़ना चाहता हूं।

केरल के रहने वाले श्रीजेश ने कहा कि ऐसे माहौल में खिलाड़ियों को घर की चिंता होना लाजमी है लिहाजा घरों पर वीडियो कॉल की संख्या भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मेरे पापा 60 से अधिक उम्र के हैं और बच्चे सात साल से छोटे हैं। मैने उन्हें घर से बिल्कुल बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।

वहीं जालंधर के रहने वाले भारत के स्टार फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी अंग्रेजी सुधारने पर जोर दे रहे हैं, जिसके लिए होमवर्क भी मिलता है। उन्होंने कहा, ‘क्रिस सिरिएलो (भारतीय टीम के विश्लेषण कोच) की पत्नी सप्ताह में एक बार खिलाड़ियों की अंग्रेजी की क्लास लेती हैं। हमें किताबें पढ़कर असाइमनमेंट करने होते हैं और इसमें मजा आ रहा है। मैं ओलंपिक पर आधारित किताब पढ़ रहा हूं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button