मशहूर फिल्म मेकर को जेल में हुआ कोरोना..

VON NEWS: चीन से शुरू हुआ  कोरोना वायरस दुनिया भर के कई देशों में फैल चुका है। इस वायरस से मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना का अब तक कोई सटीक इलाज नहीं निकला है लेकिन सभी को इससे बचाव करने के सुझाव दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों को खास ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है। वहीं इस वायरस से संक्रमित ज्यादार वो लोग हैं जिन्होंने हाल ही में कहीं पर ट्रैवल किया है लेकिन हाल ही में एक सेलेब्रिटी को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ये हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर हार्वे वेनस्टेन  हैं। वो जेल  में हैं और यहीं पर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

68 वर्षीय फिल्म मेकर हार्वे वेनस्टेन को जेल में मेडिकल जांचे के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। न्यूयॉर्क राज्य सुधार अधिकारी और पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष माइकल पावर ने हार्वे को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने ये भी बताया है कि जैसे ही हार्वे को कोरोना की पुष्टि हुई उन्हें तुरंत वेंडी सुधार सुविधा में आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया है कि हार्वे के टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की बात संडे को पता चली है। उन्हें अधिकारियों की सबसे ज्यादा चिंता है क्योकिं उनके पास सुरक्षा करने के लिए सही उपकरण नहीं है। वहीं स्टाफ के कई लोगों को भी क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। वहीं इस बीच वीनस्टीन के प्रवक्ता ने इस विषय पर मीडिया की खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बता दें कि बलात्कार और यौन उत्पीड़न के दोष में वीनस्टीन को 11 मार्च को 23 साल कैद की सजा सुनाई गई थी और वो फिलहाल उत्तरी न्यूयॉर्क प्रांत की जेल में है। इससे पहले वीनस्टीन को दिल से संबंधी परेशानी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि उन्हें डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी है। ऐसे में अगर वाकई हार्वे को कोरोना है तो उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं वीनस्टीन के वकील ने रविवार को कहा था कि उनकी लीगल टीम को उन्हें कोरोना होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े:

जानिए कौन हैं स्वाति रावल!

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button