रिद्धिमान साहा का खुलासा बोले- रिषभ पंत?
कोलकाता,VON NEWS: भारतीय टीम में जगह पाने के लिए अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत से प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस तरह बातें कई बार उठी हैं। हालांकि, विकेटकीपिंग के माहिर खिलाड़ी रिद्धिमान साहा ने कहा है कि वे हमेशा युवाओं को बताते रहते हैं कि विकेट के पीछे किस तरह से अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है। यहां तक कि साहा चाहा ये भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि पंत के साथ उनकी कोई प्रतिद्वंदिता नहीं है।
बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में रिद्धिमान साहा को विकेटकीपिंग करते समय फिंगर इंजरी हुई थी। इससे वापसी करते हुए उनको टेस्ट टीम में जगह मिली थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। साहा की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को मौका दिया गया था। इस सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब साहा ने पंत को लेकर कुछ बातें कही हैं।
हम मजाक करते हैं- साहा
हम (मैं और रिषभ पंत) मस्ती मजाक करते रहते हैं। हम साथ में ट्रेनिंग करते हैं और हमेशा गेम के बारे में बात करते हैं। वह हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है। ऐसी कुछ चीजें हैं जिनके बारे में हमने बातचीत की है। मैंने रिषभ पंत को कुछ चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें वो अपने कंफर्ट जोन से निकलकर पूरा करने की कोशिश कर सकता है। उसने ट्रेनिंग के दौरान कोशिश भी की है।”
उन्होंने आगे कहा है, “ऐसा नहीं है कि वह इसे एक दिन के लिए करेगा और यह काम करेगा। इसलिए, अगर वह यह महसूस करता है कि उसके लिए ये चीजें काम करेंगी तो वह ट्रेनिंग में उन्हें अपनाने की कोशिश करेगा। यह टिप्स की तरह नहीं हैं। यह एक चर्चा है। मैं उसको बोला है कि ये कुछ चीजें हैं जिन्हें मैं फॉलो करता हूं, जिससे मेरा काम आसान हो जाता है। तुम को भी ये चीजें कोशिश करनी हैं और देखिए क्या ये काम कर पाती हैं या नहीं। यह बहुत व्यक्तिगत है, लेकिन हां हम विकेटकीपिंग के बारे में बात करते हैं।”
हम भारत के लिए खेलते हैं- साहा
भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा अगली टेस्ट सीरीज के लिए करेगी तो रिद्धिमान साहा 36 साल के हो जाएंगे। इस बारे में पूछे जाने पर क्या वे अगली सीरीज में चुने जाएंगे, क्योंकि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंच पर बैठे थे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “हम सभी इंडिया के लिए खेलते हैं। टीम फैसला करती है कि अच्छा संयोजन क्या होगा और हमको उसका सम्मान करना चाहिए। मैं लास्ट सीरीज खेला था, लेकिन पंत नहीं खेला। न्यूजीलैंड में वो खेला, मैं नहीं खेला। निजी तौर पर, हां हम सभी खेलने की उम्मीद करते हैं, लेकिन अंततः टीम पहले है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :