IPL हुआ कैंसिल तो फिर MS Dhoni समेत ये 5 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे!

VON NEWS:  IPL 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बीसीसीआई ने इस लीग को 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। यहां तक कि आइपीएल का 13वां सीजन 15 अप्रैल से शुरू हो पाएगा, इसकी भी गारंटी नहीं है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जुलाई-सितंबर विंडो में आयोजित कराया जा सकता है। वहीं, अगर इस बार आइपीएल नहीं होता है तो फिर महेंद्र सिंह धौनी समेत तमाम खिलाड़ियों को काफी नुकसान हो सकता है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी समेत 5 भारतीय खिलाड़ियों के लिए आइपीएल 2020 काफी अहम है। पैसे तो हर खिलाड़ी गंवाएगा ही, अगर आइपीएल नहीं हुआ तो फिर कुछ संभावित खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का भी टिकट गंवा सकते हैं, जिनमें खुद एमएस धौनी कै नाम शामिल है। यही कारण है कि आइपीएल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि कई और देशों के खिलाड़ियों के लिए भी अहम है।

एमएस धौनी

आइपीएल नहीं होने की स्थिति में एमएस धौनी को करोड़ों रुपयों का तो नुकसान होगा ही साथ ही साथ वे टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी नहीं चुना जाएंगे। जुलाई 2019 में आखिरी मैच खेलने वाले एमएस धौनी को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि अगर धौनी का प्रदर्शन आइपीएल में अच्छा होता है और बाकी विकेटकीपर बल्लेबाज औसत से भी कम प्रदर्शन करते हैं तो फिर उनको टी20 वर्ल्ड कप की स्कीम ऑफ थिंग्स में शामिल किया जा सकता है।

क्रुणाल पांड्या

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को भारतीय टीम में लगातार मौका मिला। यहां तक कि भाई हार्दिक पांड्या के साथ भी उनको टीम में बनाए रखा गया, लेकिन उनका प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में गिरता चला गया और वे टीम से बाहर हो गए। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर अब टीम में रवींद्र जड़ेजा और हार्दिक पांड्या हैं। ऐसे में उनको टीम में जगह बनाने के लिए आइपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना था, लेकिन आइपीएल होगा या नहीं ये बड़ा सवाल है।

दिनेश कार्तिक

वर्ल्ड कप 2019 में खराब प्रदर्शन की वजह से विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। यहां तक कि भारत को निदास ट्रॉफी जिताने वाले कार्तिक को टी20 टीम में भी जगह नहीं मिली। ऐसे में दिनेश कार्तिक के पास भी आइपीएल में एक बड़ा मौका टीम में वापसी करने का था, लेकिन अब आइपीएल होगा तो पता चलेगा। अगर आइपीएल नहीं होता है तो वे टीम में शायद कभी न चुने जाएं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

दून शहर की सड़कों पर 31 तक चलेगा सेनिटाइजेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button