लॉकडाउन पर PM मोदी की अपील:

नई दिल्ली,VON NEWS: ‘जनता कर्फ्यू’ के सफल होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से कहा है कि लॉकडाउन के नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए और नागरिकों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान किया जाए। प्रधामंनत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई राज्यों और जिलों में लगे लॉ़कडाउन का सख्ती से पालन करने की बात कही है।

पीएम मोदी ने ट्विटर के माध्यम से जनता से अपील करते हुए कहा है कि कई लोग अभी भी लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं और निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने साथ ही राज्य सरकारों से भी अपील की है कि वह इस ओर ध्यान दें। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कानून-व्यवस्था का पालन करने के लिए मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं।

जनता कर्फ्यू की पीएम की अपील कामयाब रही। इस दिन पूरे देश में जैसा सन्नाटा रहा उसे न तो कोई बंद कहा जा सकता है और न ही कफ्यरू। इसके लिए नए शब्द रचने होंगे। अब आगे भी यही सतर्कता कायम रहनी चाहिए। प्रयास यही होना चाहिए कि अनावश्यक कार्य से घर के बाहर नहीं निकलें। जहां प्रशासन ने लॉकडाउन का एलान किया हो, वहां निर्देशों का पूरा पालन करें।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

PM मोदी बोले- लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे कई लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button