PM मोदी बोले- लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे कई लोग
VON NEWS: कोरोन वायरस (COVID-19) के मद्देनजर राज्यों में लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘कई लोग अभी भी लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं कि वे नियमों और कानूनों का पालन कराएं।’
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 396 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। ये आंकड़े भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 22 मार्च छह बजे तक के हैं।
हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक मरीजों की संख्या 390 है।रविवार को इससे तीन लोगों की मौत हो गई। 355 लोगों का इलाज चल रहा है। 24 लोग ठीक हो गए हैं
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :