देश में बनेंगे चार मेडिकल डिवाइस पार्क!
VON NEWS: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शनिवार को चिकित्सा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि देश में चार मेडिकल डिवाइस पार्क बनाए जाएंगे। इसके कामन मिनिमन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने एक हजार करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी है।
इसके साथ ही कैबिनेट ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन को भी मंजूरी दी है। यही नहीं हेल्थ ऐंड वेलनेस सेंटरों में सभी प्रकार के परीक्षण और योग की सुविधाएं देने का फैसला भी लिया गया है। इसके लिए 3400 करोड़ रुपये की लागत से 12 हजार नए केंद्र बनाए जाएंगे।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :
कोरोना वायरस के वजह से दुबई में परिवार के साथ फंसे सोनू निगम….