कोरोना वायरस के वजह से दुबई में परिवार के साथ फंसे सोनू निगम….

VON NEWS:कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर गायक सोनू निगम ने खुद को और अपने परिवार को सेल्फ-आइसोलेशन में रखा है। सोनू ने कहा है कि, “मैं 5 मार्च तक हिमालय में था और फिर मुंबई में मेरा संगीत कार्यक्रम स्थगित हो गया था, इसलिए मैंने 17 मार्च तक दुबई में अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया। जब तक परिस्थिति सामान्य नहीं हो जाती, मुझे इंतजार करना होगा। मैं एकांतवास में नहीं फंसना चाहता और पहले से बोझ तले दबे अधिकारियों पर बोझ नहीं डालना चाहता।’
इसके साथ ही वह कोविड-19 को लेकर बरतने वाले एहतियात की जानकारी भी दी है।

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने पिता और बहन के साथ रहना पसंद करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि दुबई और मुंबई हवाई अड्डों पर विमान में आने-जाने के थोड़े से भूल के कारण मैं संभावित रूप से उनके लिए खतरनाक हो सकता हूं।’

यह भी पढ़े:

विदेश से लौटी सांसद मैरी कॉम ने तोड़ा आइसोलेशन प्रोटोकॉल 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button