टाल दिए गए स्‍थानीय निकाय चुनाव: अरुणाचल प्रदेश

VON NEWS: अरुणाचल प्रदेश के चुनाव आयोग ने नगर निगम और पंचायत चुनावों को अस्‍थायी तौर पर रोकने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस के मद्देनजर लिए गए इस फैसले पर अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। आयोग ने ऐलान किया कि इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होंगे हालांकि अभी इसके लिए तिथि निश्‍चित नहीं की गई

राज्‍य में चुनाव कमिश्‍नर हेज कोजीन (Hage Kojeen) ने कहा, ‘यदि चुनाव कराए जाते हैं तो अधिक संख्‍या में लोग जमा होंगे, अभियान किए जाएंगे और राज्‍य भर में रैलियां शुरू हो जाएंगी।’ उन्‍होंने कहा, ‘कोरोना वायरस के कारण अभी चुनाव कराने का फैसला यह लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए नुकसानदायक होगा।’ राज्‍य सरकार ने 16 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जिसमें 5 अप्रैल तक लोगों का समूह या भीड़ एकत्र करने पर रोक लगाई।

राज्‍य सरकार की याचिका के जवाब में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया था। बता दें कि इसके लिए विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों की ओर से भी आग्रह किया गया था कि मौजूदा हालात को देखते हुए ही चुनाव की तिथि निश्‍चित की जाए।

सरकार ने विदेश यात्रियों को दिए जाने वाले इनर लाइन परमिट (ILPs) और प्रोटेक्‍टेड एरिया परमिट (PAP) पर रोक लगा दी है। इस बीच रिटायर गवर्नर ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (Dr B D Mishra) ने राज्‍य के लोगों से अपील किया है कि वे ज्‍यादा भयभीत या उग्र न हों लेकिन परहेज करें। राज्‍य के विभिन्‍न चेक पोस्‍ट पर कुल 68,172 यात्रियों की जांच की गई अबतक कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।

यह भी पढ़े :

कैशलैस ट्रांजेक्शन का करें ऑनलाइन प्रयोग 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button