CM योगी आदित्यनाथ बोले- UP में 23 में से नौ कोरोना वायरस के कहर से उबरे:
लखनऊ,VON NEWS: चीन से फैले कोरोना वायरस ने विश्व को अपने संक्रमण में ले लिया है। केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार इससे बचाव तथा सतर्कता को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 23 पॉजिटिव में से नौ लोग निगेटिव हो गए हैं। इन सभी को आइसोलेट किया गया था और इनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य में कुल 23 लोग कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से नौ लोग इसके संक्रमण से उबर गए हैं, शेष 14 की हालत में भी काफी सुधार है। हमारे पास राज्य में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वार्ड हैं। हम धीरे-धीरे इसकी संख्या भी बढ़ा रहे हैं।
सरकार काफी प्रयाग कर रही है। इससे निपटने के लिए सरकार हर कदम पर जनता के साथ है। उन्होंने कहा कि यूपी में 23 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जिनमें से नौ लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि खतरे को देखते हुए मॉल, स्कूल और कॉलेजों को बंद रखना पड़ा है।