करीना कपूर ने शेयर की अबतक की अपनी सबसे खास तस्वीर
नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुउ हिट एंड फिट एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा ही लाइम लाइट में बनी रहती हैं। वह अक्सरी अपनी हॉट एंड लेटेस्टेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। करीना की ये तस्वीर उनके बचपन की है। इस तस्वीर को देखकर यकीनन आपको उनकी क्यूटनेस से प्यार हो जाएगा। एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इन दिनों जहां जहां हर कोई कोरोना की वजह से घर में बंद कुछ न कुछ एक्टिविटीज कर रही हैं। वहीं करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेहद ही क्यूट नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘मैं…जब इस समय कोई मेरे से हाथ मिलाने की कोशिश करता है

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस में वह काफी गोलू मोलू सी नजर आ रही हैं। वहीं उनकी स्माइल देखकर किसी को भी उनके प्यार हो जाएगा।
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आईं थीं। इसमें करीना, अक्षय के दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। वहीं अब करीना जल्द ही एक्टर आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी।
यह भी पढ़े: