एक बार फिर बिगड़ेगा मौसम:

नई दिल्ली,VON NEWS: गर्मियां शुरू होने को आईं हैं और अभी भी मौसम स्थिर होता नजर नहीं आ रहा है। धूप में गर्मी का एहसास तो होता है, लेकिन फिर अभी भी रात और सबह में चल रही हवाओं ने मौसम ठंडा कर रखा है। जानकारी के मुताबिक, अभी पूरी तरह गर्मी का मौसम आने में समय है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग(India Meteorological Department) ने आने वाले पांच दिनों के लिए कई जगहों पर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, अभी भी कई दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। तो ऐसे में आने वाले दिनों सावधानी बरते की जरूरत है।

 

उत्तराखंड में हिमपात

थोड़े-थोड़े दिनों में उत्तराखंड का मौसम बदल जा रहा है। अब पहाड़ों में बादलों के मंडराने के साथ ही चारधाम में हल्का हिमपात हुआ है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने भी हुई, जिससे तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी पहाड़ों में कुछ जगह हिमपात और बारिश की संभावना है।

हिमाचल में फिर बदलने तो तैयार मौसम

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलेगा अपना मिजाज। प्रदेश के मौसम पर जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने राज्य में 18 से 23 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जता रखी है। इस कारण अभी ठंड बढ़ने के भी आसार है। विभाग ने 21 मार्च को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों में तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में दिखेगी गर्मी

पूर्वांचल का मौसम जल्द बदलाव लेगा। आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और गर्मी का असर पूर्वांचल में देखने को मिलेगा। वहीं, UP समेत कई राज्यों में बेमौसम बारिश से किसान परेशान है। बारिश तो कभी ओलावृष्टि से उनकी फसल को नुकसान हो रहा है। गेहूं की फसल जहां खेतों में बिछ गई है वहीं, सरसों झड़ गई है। बारिश से गोभी की फसल को रोग लग गया है। ओले ने उसको बेकार कर दिया है। यही हाल आलू की फसल का है। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल भी गेहूं की तरह ढह गई है।

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 43 से 100 फीसद रहा। गुरुवार को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है, जिससे एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से अब तापमान में गिरावट नहीं होगी,

यह भी पढ़े:

स्टूडेंट्स ने बनाया सैनिटाइजर और स्प्रे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button