IPL के हर सीजन में अब तक सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

VON NEWS: इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसे बल्लेबाजों की कमी नहीं है जो गेंद को खतरनाक अंदाज में जोर से हिट करने के लिए जाने जाते हैं। दर्शकों को भी मैदान पर ऐसे तूफानी बल्लेबाज का इंतजार होता है जो खूब चौके और छक्के लगाते हैं। खास तौर पर जोरदार छक्के लगाने वाले खिलाड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। हर टीम में ऐसे हिटर्स जरूर होते हैं जो तूफानी बल्लेबाजी करते हैं और अपने जोरदार शॉट्स से फैंस का मनोरंजन करते हुए मैच का रूख पटलने का माद्दा रखते हैंं। आइपीएल में अब तक खेले गए हर सीजन में वैसे तो कई खिलाड़ियों ने जोरदार छक्के लगाए हैं, लेकिन सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कुछएक ही है। आइए आपको बताते हैं अब तक खेले गए आइपीएल के हर सीजन में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के बारे में।

एल्बी मोर्कल के नाम है सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड

आइपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और इसके पहले ही सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले एल्बी मोर्कल ने सबसे लंबा छक्का लगाया था जो अब तक एक रिकॉर्ड है। एल्बी ने आइपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का लगाने का जो रिकॉर्ड बनाया था वो अब तक नहीं टूटा है।

उन्होंने ये कमाल प्रज्ञान ओझा की गेंद पर किया था और 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था। स्पिनर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर एल्बी मोर्कल ने डीप मिडविकेट के उपर से जो छक्का लगाया था वो एतिहासिक बन गया। भारतीय बल्लेबाज के तौर पर सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम पर है।

महेंद्र सिंह धौनी ने दो बार किया है ये कमाल

MS Dhoni भी अपने लंबे-लंबे छक्के के लिए जाने जाते हैं। उनके गगनचुंबी छक्कों का इंजतार क्रिकेट फैंस को हमेशा ही रहा है और उन्होंने आइपीएल के दो सीजन में सबसे लंबे छक्के लगाने का कमाल किया है। धौनी ने साल 2012 का सबसे लंबा छक्का लगाया था जो 112 मीटर लंबा था वहीं पिछले सीजन यानी साल 2019 का सबसे लंबा छक्का भी धौनी के नाम ही रहा। उन्होंने इस साल 111 मीटर लंबा छक्का लगाने का कमाल किया था। धौनी के अलावा युवराज सिंह ने भी साल 2009 का सबसे लंबा छक्का लगाया था जो 119 मीटर लंबा था जबकि क्रिस गेल ने भी ये कमाल एक बार किया था और उन्होंने साल 2013 में जो सबसे लंबा छक्का जड़ा था और इसकी उंचाई 119 मीटर थी।

यह भी पढ़े

रात को चेहरा धोकर सोएंगी तभी मिलेंगे ये फायदे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button