पत्नी के छोड़ के जाने वजह से युवक ने लगाई फांसी:

VON NEWS: रायपुर(Chhattisgarh), शहर के शंकर नगर इलाके में रविवार को एक शख्स का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान रवि कुमार डोंगरे के रूप में हुई। वह, यहां एक मकान में रहता था। मृतक शनिवार की शाम घर से निकला था। रविवार सुबह उसके गमछे के फंदे से लटका शव मिला था।

पुलिस ने बताया कि मृतक मजदूरी किया करता था। उसकी कुछ सालों पहले शादी हुई थी। शराब पीने की लत की वजह से उसका अपनी पत्नी के साथ भी आए दिन विवाद होता रहता था। पत्नी इसी बात से तंग आकर उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े:

इटली में मरने वालों की संख्या 1,441

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button