इटली में मरने वालों की संख्या 1,441

VON NEWS: चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत हुई है। इटली के अधिकारियों के मुताबिक अब तक इटली में 1 हजार 441 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है जबकि 17 हजार 750 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। सिविल प्रोटोक्टेशन डिपार्टमेंट (Civil Protection Department)के मुताबिक, वहां पर पिछले दिन की तुलना में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है, हालांकि ये मामले ज्यादा धातक नहीं है को सिन्हुआ न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार इटली में मरने वालों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है।

सिविल प्रोटोक्टेशन डिपार्टमेंट की प्रेस वार्ता में बताया गया है कि एक दिन में 527 लोगों को ठीक कर लिया गया है। जबकि 1 हजार 966 मामले सामने आए हैं। विभाग के मुख्य एंजेलो बोरेल्ली( Angelo Borrelli) ने बताया कि 17 हजार 750 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1 हजार 518 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा कहा गया है कि इटली में रिकवरी मौत और संक्रमित को मिल कर 21 हजार 157 केस सामने आ चुके हैं। बता दें कि इससे पहले इटली की उप हेल्थ मिनिस्टर पियरपोलो सिलेरी (Pierpaolo Sileri) में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। कोरोना वायरस से इटली के अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं।

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। धीरे-धीरे यह वायरस सभी देशों में फैलता जा रहा है। अभी करीब 122 देशों में यह वायरस पहुंच चुका है। बता दें कि इस वायरस का इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। यह वायरस इंसान से इंसान को फैल रहा है।

यह भी पढ़े

कपड़ा सिलाई की आड़ में चल रहा था देह व्यापार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button