कोरोना के आतंक के बावजूद फ्रांस में निकाय चुनाव के लिए मतदान
पेरिस,VON NEWS: देश में खतरनाक कोरोना वायरस के प्रसार के बावजूद फ्रांस में रविवार को स्थानीय निकायों के पहले दौर के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में 35 हजार नगरपालिकाओं के लिए करीब 4 करोड़ 80 लाख मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इसके लिए कुल 70 हजार मतदान केंद्र खोले गए थे।
निकाय चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष अौर विपक्ष के बीच बड़े मतभेद थे। मतदान के पूर्व कोरोना को फैलने से रोकने के लिए फ्रांस की सरकार ने सभी गैर-जरूरी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की घोषणा की थी।गौरतलब है कि फ्रांस में कुल करीब 4,500 कोरोना के संक्रमण से प्रभावित मामले हैं। अब तक कोरोना से करीब 90 से अधिक मौते हो चुकी हैं। इसके बावजूद फ्रांस की सरकार ने निकाय चुनाव कराने का ऐलान किया। बता दें कि दिसंबर, 2019 में चीन के वुहान शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एक महामारी घोषित किया गया है।
कोरोना से निपटने के लिए केंद्र पर कड़े इंतजाम
कोरोना वायरस से निपटने के लिए मतदान केंद्रों पर हर तरह की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। केंद्रों पर हैंड जेल से सुसज्जित किया गया है। सफाई के लिए समर्पित एक व्यक्ति मतदाताओं को लगातार संदेश जारी किया जा रहा है। इस संदेश में नागरिकों से लोगों के संपर्क से बचने के लिए अौर एक खास दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया जा रहा था। मतदान के पूर्व राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने देश के नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार कोराेना के फैलने पर बारीकी से नजर रख रही है।
यह भी पढ़े