सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते को लेकर बोले विकास गुप्ता:

VON NEWS:   बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक दूसरे के काफी क्लोज और अच्छे दोस्त थे। शहनाज ने कई बार सिद्धार्थ से प्यार का इजहार किया, लेकिन सिद्धार्थ ने हमेशा उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया है। अब हाल ही में विकास गुप्ता ने दोनों के रिश्ते पर अपना रिएक्शन दिया है। विकास ने कहा, ‘मैं पहले दिन से ये बात कह रहा हूं कि दोनों के बीच बहुत ज्यादा प्यार है।’
विकास से जब बोला गया कि कुछ लोग दोनों के बीच की बॉन्डिंग को दोस्ती का नाम दे रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘इसे दोस्ती नहीं कहा जा सकता। ये अटैचमेंट है जो दोनों में है।’
शहनाज के शो मुझसे शादी करोगे को लेकर विकास बोले, ‘उन्हें अगर क्लीयर नहीं था तो ये शो नहीं करना था। उन्हें अपनी फीलिंग्स समझनी थी।’

सिद्धार्थ से बहुत प्यार करती हूं: शहनाज गिल

हाल ही में शहनाज, जय भानुशाली से अपनी दिल की बात कही हैं। शहनाज कहती हैं, ‘मैं आपको सीधी बात कहती हूं कि जब मैंने इस शो को साइन किया था तब मैंने एक दम से हां कह दिया था। मैंने फन के लिए इस शो को साइन किया था। मैंने सोचा था कि शो को शो ही समझूंगी। मुझे लगा था कि शो में कोई आएगा और मुझे पैंपर करेगा तो मुझे अच्छा लगेगा। लेकिन मुझे नहीं पता था कि ये चीज मुझपर भारी पड़ेगी। मैं किसी को बहुत ज्यादा फील करने लगी हूं। मुझे शायद अब प्यार हो गया है।’

जय ने पूछा आपको किससे प्यार हो गया है तो शहनाज कहती हैं, ‘सिद्धार्थ से’। तो इसपर जय कहते हैं, सिद्धार्थ ने क्या आपसे कभी एक्सप्रेस किया है तो शहनाज कहती हैं, ‘वो नहीं बोलेगा…उसको अगर होगा भी तो वो कभी नहीं बोलेगा। उसको चाहे मैं गधी लग रही हूं, लेकिन मैं उसको बहुत प्यार करती हूं क्या करूं अब।’

यह भी पढ़े:

अफगानिस्तान में कोरोना वायरस के पांच नए मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button