HAPPY BIRTHDAY: आइये जानते है आलिया भट्ट की खास रूटीन:

VON NEWS: बॉलीवुड की सुपर क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि फैंस उनके फैशन सेंस और ब्यूटी की भी जमकर तारीफ करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ समय से आलिया बॉलीवुड इंडस्ट्री पर छाई हुई हैं। लोगों से भी उन्हें खूब प्यार मिलता है। आपको बता दें कि आलिया अपने स्टाइल और ब्यूटी को मेनटेन करके रखती हैं। आज आलिया भट्ट का जन्मदिन है। इस अवसर पर आइए आपको आलिया के ब्यूटी रूटीन के बारे में बताते हैं। आलिया अपनी स्किन के ग्लो को कैसे बनाएं रखती हैं और रोज तरह-तरह के हेयरस्टाइल के बावजूद भी अपने बालों को कैसे हेल्दी और चमकदार रखती हैं ये सीक्रेट्स आज आप जान लीजिए।

  • नीम वाले फेसवॉश से चेहरा धोना
    आलिया भट्ट अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि आप अंदर से जैसा महसूस करती हैं आपकी स्किन वैसी ही दिखती हैV आलिया अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए बहुत ज्यादा पानी पीती है। साथ ही वह नीम वाले फेसवॉश से रोज अपना चेहरा धोती हैं। वहीं रात को सोने से पहले आलिया चेहरे को नैचुरल वाइप से क्लीन कर लेती हैं जिससे त्वचा का डस्ट अच्छे से निकल जाता है। बिना कोई क्रीम लगाए ही वो स्किन को ऐसे ही रातभर रहने देती हैं।

  • कम से कम 7 घंटे की अच्छी नींद
    इसके अलावा आलिया कभी-कभी सुबह उठकर बर्फ से अपने चेहरे की मसाज करती हैं। उन्हें मुल्तानी मिट्टी वाले घरेलू नुस्खे भी काफी पसंद हैं। आलिया का कहना है कि भरपूर नींद से भी स्किन काफी अच्छी रहती हैं। वह कोशिश करती हैं कि रोज कम से कम 7 घंटे की अच्छी नींद ले सकें। वहीं आलिया का कहना है कि स्किन के लिए विटामिन सी बहुत अच्छा होता है और इसके लिए खट्ठे फल जरूर छाने चाहिए। आलिया अपनी डाइट में फ्रूट्स और दही को जरूर शामिल करती हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट के बाल बहुत ही खूबसूरत हैं। उनकी स्किन की तरह ही वह अपने बालों का भी खास ख्याल रखती हैं।

 

  • बालों को हर 2 दिन में वॉश करना
    आलिया ये बात कई बार बता चुकी हैं कि वो अपने बालों को हर दो दिन बाद अच्छे से वॉश करती हैं। अगर वो शूटिंग न कर रही हों तो फिर वह 3 दिन बाद अपने बालों को शैम्पू से वॉश करती हैं। इसके अलावा आलिया कोशिश करती हैं कि वह कम से कम हेयर प्रोडक्ट्स का अपने बालों में इस्तेमाल करें। अगर आप भी अपनी स्किन और बालों को आलिया भट्ट की तरह खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो इन बातों का खास ध्यान रख सकती हैं।

यह भी पढ़े:

फ्रांस की डेल्फिन चित्रकूट आकर बन गईं मीनाक्षी दीदी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button