एटीके ने चेन्नइयन को हराकर तीसरी बार जीता रिकॉर्ड !

VON NEWS: एटीके ने दर्शकों के बिना खेले गए इंडियन सुपर लीग फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नइयन एफसी को 3-1 से हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया।

जेवियर हर्नांडिज (10वां और 93वां) और एडु गार्सिया (48वां मिनट) ने एटीके के लिए गोल दागे, जबकि चेन्नइयन के लिए एकमात्र गोल 69वें मिनट में वाल्सकिस ने किया। कोविड 19 महामारी के कारण मैच दर्शकों के बिना खेला गया था।

एटीके हर्नांडिज के गोल के दम पर पहले हाफ में 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में गार्सिया ने उसकी बढत दुगुनी कर दी। इस बीच चेन्नइयन के लिए वाल्सकिस ने 69वें मिनट में पहला गोल दाग। हर्नाडिज ने स्टापेज टाइम में एटीके के लिए तीसरा गोल किया। एटीके ने खिताब की तिकड़ी के साथ ही एएफसी कप में जगह बना ली।
यह भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button