चीन में 20 नए मरीजों की पुष्टि:

VON NEWS: चीन ने रविवार को 20 नए मामलों की जानकारी दी है। इसमें उसने 16 नए विदेश से आए लोगों के वायरस से संक्रमण की जानकारी दी। वहीं, केवल चार चीनी लोगों के इससे संक्रमण की पुष्टि हुई है। चीन में यह पिछले एक हफ्ते का सबसे ज्यादा मामला है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि बीजिंग और शंघाई सहित पांच प्रांतों और शहरों में विदेशों से आने वाले लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। केवल चार नए घरेलू मामलों का पता चला है, सभी हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान के हैं ,जहां दिसंबर में पहली बार वायरस का मामला सामने आया था।

चीन में अब-तक 111 विदेशी लोग संक्रमित पाए गए हैं

चीन में अब-तक 111 विदेशी लोग संक्रमित पाए गए हैं। लगातार तीसरे दिन हुबेई के बाहर कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया है।  वुहान में और 10 लोगों की मौत हो गई है। चीन में बीमारी से 3,199 लोगों की मौत हो गई है। 80,000 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। दिसंबर से हुबेई लॉकडाउन है। यहां लगभग 56 मिलियन लोग कोरंटाइन किए गए हैं। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मामलो में कमी देखने को मिला है।

हुबेई में प्रतिबंधों पर ढील दी गई

हुबेई में प्रांतीय अधिकारियों ने शनिवार को प्रतिबंधों को ढील दी है। प्रांत ने मंगलवार को घोषणा की थी कि मध्यम और कम खतरे वाले क्षेत्रों में लोग प्रांत के भीतर यात्रा करने में सक्षम होंगे। हालांकि,ऐसा कोई संकेत नहीं है कि लोग प्रांत के बाहर जा सकते हैं और वुहान में प्रतिबंधों को ढील नहीं दी गई है।

10,734 रोगियों का अभी भी इलाज जारी

स्वास्थ्य आयोग के अनुसार शनिवार को अंत तक चीन में मरीजों की संख्या 80,778 हो गई। इनमें पिछले तीन महीनों में बीमारी से मरने वाले 3,199 लोग शामिल हैं। वहीं 10,734 रोगियों का अभी भी इलाज चल रहा है

यह भी पढ़े

प्रभावित लोगों के लिए अमेरिका में ‘नेशनल डे ऑफ प्रेयर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button