मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिला से दोस्ती के बाद किया रेप:

 

VON NEWS: राजधानी दिल्ली में  मैट्रिमोनियल साइट्स पर दोस्ती के बाद एक युवक ने शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक शाह कंवर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गेस्ट हाउस में बुलाया महिला को :
28 वर्षीय पीड़िता डिफेंस कॉलोनी में रहती है। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। पीड़िता ने एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपना अकाउंट बनाया था। इसके जरिये उसकी मुलाकात आरोपी शाह कंवर अली से हुई। 2 जनवरी को आरोपी उसे एक गेस्ट हाउस में ले गया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह फरार हो गया।

यह भी पढ़े:

खाना सही से पचाने के लिए लाभदायक होता है प्याज

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button