पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने दी धमकी!
नई दिल्ली,VON NEWS: बिग बॉस 13 के रनरअप पारस छाबड़ा का भले ही ब्रेकअप हो गया हो, लेकिन वो आकांक्षा के बारे में बात करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अपने नए शो मुझसे शादी करोगे में भी वो एक कंटेस्टेंट संजना की तुलना आकांक्षा से कर चुके हैं। इसके अलावा इंटरव्यूज में भी अक्सर वो आकांक्षा का जिक्र करते हैं और अपने रिलेशनशिप के किस्से सुनाते रहते हैं।
हाल ही में उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा था कि ‘बिग बॉस 13’ खत्म होने के बाद आकांक्षा ने उनसे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन वो उससे कोई बात नहीं करना चाहते। पारस ने ये भी कहा था कि वो आकांक्षा के नाम का टैटू भी हटवाना चाहते हैं पर उन्हें टाइम नहीं मिल रहा है।
पारस जब से बिग बॉस से आए तब से तमाम बार आकांक्षा के बारे में बात चुके हैं, हालांकि आकांक्षा ना उनको लेकर, ना उनके सात ब्रेकअप को लेकर अभी तक कोई स्टेटमेंट दिया था। लेकिन अब उन्होंने पारस को सीधे-सीधे धमकी दी है। पारस से बार-बार किसी न किसी बहाने अपना नाम सुनकर आकांक्षा भड़क गई हैं, और उन्होंने धमकी दी है कि अगर पारस ने उनका नाम लेना बंद नहीं किया तो वो उनके खिलाफ एक्शन लेंगी।
मुझे नहीं पता शो में मेरा नाम क्यों घसीटा जा रहा है। शो के मेकर्स मेरी मर्जी के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। बल्कि कंटेस्टेंट और कई बार परास भी मे नाम का इस्तेमाल करता है। मेकर्स क्यों मुझे इस शो का हिस्सा बना रहे हैं जब्कि मैं नहीं हूं।
यह भी पढ़े