दिल के लिए फायदेमंद है रोजाना 1 अंडा खाना?

 

VON NEWS अंडा ऐसा सुपरफूड है, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड विटामिन ए और बी भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन ना सिर्फ दिल को हैल्दी रखता है बल्कि इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। मगर, क्या आपको पता है कि अच्छी सेहत के लिए एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए और इन्हें पकाने का सही तरीका क्या है

क्या दिल के लिए फायदेमंद है रोजाना अंडा खाना?

स्टडी के मुताबिक, रोजाना एक अंडा खाना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं कुछ विशेषज्ञों की मानें तो इसमें कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है इसलिए इसका सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में रोजाना अंडा खाने की बजाए हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार ही इसका सेवन करना चाहिए।

क्या दिल के लिए फायदेमंद है रोजाना 1 अंडा खाना?

क्या कहती है नई रिसर्च?

हाल ही में हुई रिसर्च का कहना है कि लाल मांस खाने वाले लोगों की तुलना में रोजाना अंडा खाना ज्यादा फायदेमंद है। जो लोग अधिक मात्रा में अंडे खाते हैं, उनके शरीर का द्रव्यमान सूचकांक (BMI) अधिक होता है और वो कम स्टैटिन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे दिल हैल्दी रहता है। शोधकर्ताओं ने 12,701 मौतों और 13,658 हृदय रोग (हार्ट अटैक) जैसी घटनाओं की, जिसमें पाया गया कि अंडा का इससे कोई कनेक्शन नहीं है।

लीन प्रोटीन का सोर्स है अंडा i

अंडे शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों का अहम स्त्रोत है। वहीं इसमें हाई क्वॉलिटी का लीन प्रोटीन और कई विटमिन्स भी पाए जाते हैं, जो बीमारियों से बचाने में काफी मददगार साबित होते हैं।

कब और कैसे खाएं अंडा

हफ्ते में 3 अंडे खाना बिल्कुल सुरक्षित है। अगर आपको डायबिटीज है तो अंडे को उबालकर ही खाएं। ब्रेकफास्ट में उबले हुए अंडे खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा जो लोग जिम जाते हैं और बॉडी बनाना चाहते हैं, वह कच्चे अंडे को दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इतना ही नहीं, कच्चे अंडे की जर्दी (एग योक) का सेवन भी आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।

 अंडे में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व 

अंडे में एक नहीं बल्कि कई तरह के!पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फास्फोरस, विटामिन- A,D,B 2, 5 और 12, सेलेनियम, प्रोटीन, आयरन, मैगनीशियम और पोटाशियम जैसे जरुरी तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत जरुरी हैं।

यह भी पढ़े

गैरसैंण के विकास को बनेगी विशेषज्ञ कमेटी

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button