सिमरिया पहुंची विदेशी पर्यटकों की टोली, किया गंगा दर्शन और पूजन

VON NEWS BEGUSARAI : जिले की सिमरिया घाट की पहचान धार्मिक स्थल के रुप में अब विदेशो में बनने लगी है। सिमरिया धाम आज ना सिर्फ बिहारवासी और देशवासियों को लिए ही आस्था का केन्द्र है। बल्कि अब विदेशी पर्यटकों के लिए भी आस्था का केंद्र बनता जा रहा है।

भारत भ्रमण पर आए विदेशी पर्यटक जब गंगा के भ्रमण पर निकलते हैं तो सिमरिया गंगा धाम आना नहीं भूलते।

 इसी कड़ी में अमेरिका,  रूस, ब्रिटेन और पोलैंड के 25 पर्यटक आज सोमवार को भी सिमरिया गंगा धाम पहुंचे। कोलकाता से गंगा के रास्ते जलमार्ग भारत भ्रमण पर निकली यह टोली अजगैबीनाथ सुल्तानगंज, चंडिका स्थान एवं योगपीठ मुंगेर का भ्रमण करते हुए सिमरिया पहुंची।

यहां इनलोगों ने गंगा पूजन की। उसके बाद पर्यटकों की टोली यहां से प्रसाद, चंदन एवं गंगा की मिट्टी भी अपने साथ ले गए। अमरीका की फर्नांडीज, रूबीना, फ्रेन आदि ने कहा ‘दिस इज ए ग्रेट पैलेस इन इंडिया- अगेन विजिट विथ फैमली।’

इस मौके पर गंगा घाट पर  मौजूद गोताखोर की टोली के अनिल निषाद, भरत निषाद, अमर कुमार मिश्रा, सुनील कुमार आदि ने विदेशी पर्यटकों को सिमरिया घाट के आध्यात्मिक इतिहास से रूबरू करवाया। करीब एक घंटा रुकने के बाद पटना होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।

यह भी पढ़े !

सेहतमंद रहने के लिए क्या कहता है आयुर्वेद

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button