इंसान की खाल से बनती थी फोटो एल्बम!

VON NEWS: जर्मनी में नाजी शासन या तानाशाह हिटलर का शासन अपनी क्रूरता के लिए पूरी दुनिया में हर वक्‍त चर्चा का विषय रहा है। गैस चैंबर या फिर लोगों को फायरिंग स्‍क्‍वॉड के सामने खड़ा करके मौत के घाट उतारना इस शासन का एक घिनौना चेहरा रहा है। इस शासन के दौरान कई तरह के ऐसे गुप्‍त अंडरग्राउंड चैंबरों का पता लगा है, जहां पर कैदियों को उनका दम निकलने तक खौफनाक यातनाएं दी जाती थीं। इस तरह के एक नहीं, बल्कि कई सबूत अब तक मिल चुके हैं।

हिटलर ने अपने दुश्‍मनों को मारने के लिए जो कैंप बनवाए थे उनमें से एक बुचेनवाल्‍ड में भी था। पौलेंड के के मेमोरियल और म्‍यूजियम में नाजियों की क्रूरता का एक सुबूत दिल को दहला देने वाला है। ये है एक फोटो एल्बम। यह कोई आम एल्बम नहीं है, बल्कि ये इसलिए बेहद खास है, क्‍योंकि इसका कवर इंसानी खाल का बना हुआ है। इसको पौलेंड के एक प्राइवेट कलेक्‍टर ने खोजा था।

उन्‍हें ये एल्बम एक पुरानी मार्केट में मिली थी। इस कलेक्‍टर का नाम पावेल क्रेजाचेकोस्‍की था। उन्‍होंने बाद में इसको म्‍यूजियम को सौंप दिया था। स्‍पूतनिक डॉटकॉम के मुताबिक, उन्‍होंने स्‍थानीय मीडिया को बताया कि उन्‍होंने इस एल्बम से बदबू आ रही थी। जब उन्‍होंने इस एल्बम को ध्‍यान से देखा तो उन्‍हें इसके ह्यूमन स्किन होने की जानकारी मिली।

इस खाल पर इंसान के बाल तक दिखाई दे रहे थे। इस खाल पर बना टैटू तक दिखाई दे रहा था।एल्बम के इस कवर की वैज्ञानिक जांच होने के बाद जो तथ्‍य सामने आए वो बेहद चौंकाने वाले थे। इसमें पता चला कि ये कवर सेकंड वर्ल्‍ड वॉर के दौरान की थी। इस जानकारी से नाजी तानाशाह हिटलर की वो क्रूरता एक बार फिर से सामने आई है जिसकी चपेट में लाखों लोग आए थे।

यह भी पढ़े

इस तरह से करे अपने आहार का चुनाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button