विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं महिलाएं

लखनऊ,VON NEWS: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने बधाई का एक ट्वीट भी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश व समाज की प्रगति के लिए महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। इतिहास में अनेक महिलाओं के सन्दर्भ मिलते हैं, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति कृतसंकल्प है।

इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हम उनके हर बढ़ते कदम पर साथ है। वह अपनी श्रेष्ठता लगातार साबित कर रही हैं और प्रदेश के साथ केंद्र सरकार भी उनके हर काम में अपना सहयोग प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और हमारा मंत्र है ‘महिला स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ’।

आज होने वाला आरोग्य मेला हमारी मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण को समर्पित है। उन्होंने आगे लिखा कि आपकी सरकार 8 मार्च को जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार व माँ को पोषण युक्त आहार भी उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि आधी आबादी पढ़ेगी, बढ़ेगी तभी समाज और देश आगे बढ़ेगा।नारी सशक्तिकरण सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के केंद्र में रहा है। हमारी माँ, बहन व बेटियों ने हर क्षेत्र में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी-शक्ति को सादर नमन।

यह भी पढ़े

सीबीआइ ने शुरू की मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button