सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत….

 

https://www.youtube.com/watch?v=VOG5YUNfpdo

VON NEWS बिहार/ मुजफ्फरपुर(कोमल सिंह): कांटी थाना अंतर्गत एनएच 28 के सरमसपुर में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे यूपी के फैजाबाद से आ रही एक स्कॉर्पियो ने ईंट लदे ट्रैक्टर में ठोकर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सवार एक मजदूर समेत 13 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि स्कॉर्पियो पर 12 लोग सवार थे।  मृतकों में औराई प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीह जीवन निवासी लालदेव सहनी, रामवरण सहनी, अजय सहनी, मनीष साह,  सकिंद्र सहनी, राजू सहनी, ध्रुव सहनी, जयकरण सहनी,  रितिक सहनी, रंजन साह शामिल हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=8Rd8XsjCvco

दो व्यक्ति मीनापुर के एक चैनपुर व  एक पानापुर निवासी गोकुल मांझी के रूप में हुई है। बताया गया है कि स्कॉर्पियो सवार फैजाबाद से होली में शामिल होने हथौड़ी आ रहे थे। सभी वहां निजी रूप से भवन निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही डीह जीवर में मातमी सन्नाटा पसरा है।

हादसे के बाद एनएच 28 पर दोनों ओर गाडि़यों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़े:

कैसे निकले यस बैंक से 50,000 से ज्यादा रूपए? 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button