IPL टीम के मालिकों ने BCCI के खिलाफ खोला मोर्चा !

नई दिल्ली,VON NEWS: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआइ ने आइपीएल की प्राइज मनी को आधा कर दिया है, जिससे आइपीएल की फ्रेंचाइजी खुश नहीं है।

ऐसे में बीसीसीआइ के निर्णय के बाद आठों आइपीएल फ्रेंचाइजियों ने बात करने के बाद सभी टीमों के मालिकों ने बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक पत्र भेजने का फैसला किया है।

IANS से बात करते हुए सूत्रों ने कहा है कि आइपीएल की सभी आठों फ्रेंचाइजी इस बात को लेकर एक साथ हैं। 48 घंटे तक बीसीसीआइ के आइपीएल प्राइज मनी कट करने वाले फैसले पर विचार करने के बाद ये निर्णय लिया है कि एक संयुक्त पत्र बीसीसीआइ को भेजेंगे, क्योंकि ये टीमों के साथ अच्छा नहीं हुआ है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस बात को शुरू किया था कि इस फैसले से सभी फ्रेंचाइजियों पर असर पड़ेगा। इसके बाद सभी फ्रेंचाइजी बीसीसीआइ से बात करने के लिए तैयार हुई हैं।

50 फीसदी कम कर दी है इनामी राशि

सभी आइपीएल टीमों के मालिक इस पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे और फिर उस लेटर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली को भेजा जाएगा। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा ये रहेगा कि आइपीएल की प्राइज मनी को 50 फीसदी क्यों घटाया गया है। सूत्र ने कहा है, “बात ये भी है कि ये फैसला करते समय हमकों इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। मीडिया में खबरें आने बाद हमें इस बारे में पता चला।

क्या लेटर को बीसीसीआइ को भेज दिया गया है? इस सवाल को लेकर उन्होंने कहा है, “यह तैयार है और अगले 24 घंटे में बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली के पास पहुंच जाएगा। 6 फ्रेंचाइजियों की इस पर सहमति बन गई है, जबकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को भी इस बारे में बताया जाएगा और वे सहमति जताएंगे। बात सभी के मैच फोन और मैसेज के जरिए हुए। सभी फ्रेंचाइजियों के मालिकों से एकसाथ बात करने में कठिनाई है।”

यह भी पढ़े

टाटा की 135 बसों की वापसी को मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button