इंस्टाग्राम स्टार शोभिता राणा बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू:
von news: इंस्टाग्राम स्टार शोभिता राणा फिल्म ‘राम राज्य’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शोभिता पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं, उन्होंने पंजाबी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘इश्क ब्रांडी’ और ‘कनाडा दी फ्लाइट’ और ‘गोलु और पप्पु’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी फिल्म से अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत सिंह और टेलीविजन के कलाकार सलमान शेख भी डेब्यू कर रहे हैं।

नितेश राय की ‘राम राज्य’ में शोभिता प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में राम राज्य के निर्माण की आवश्यकता के बारे में दिखाया गया है, जहां आतंकवाद, नफरत और अनुशासनहीनता का कहीं नामोनिशान न हो। इस फिल्म को 2 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है। वहीं इस दिन राम नवमी भी है।
यह भी पढ़े: