पेशावर को मिली जीत, शोएब मलिक ने ठोकी तूफानी फिफ्टी

नई दिल्ली,VON NEWS: पाकिस्तान सुपर लीग 2020 का 18वां मैच पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पेशावर जल्मी ने क्वेटा की टीम को मात दी।

पेशावर की टीम की ओर से ऑलराउंडर शोएब मलिक ने तूफानी फिफ्टी ठोकी और फिर अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने दमदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। पेशावर जल्मी की इस सीजन में ये तीसरी जीत है।

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया ये मैच बारिश के कारण 15-15 ओवर का करना पड़ा। इस मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पेशावर जल्मी टीम ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। पेशावर की ओर से शोएब मलिक ने 27 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।

उधर, 15 ओवर के इस मैच में 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा की टीम 7 विकेट पर 140 रन ही बना सकी और मैच 30 रन से हार गई। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से जेसन रॉय ने 26 गेंदों में 45 रन की पारी खेली।

इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा की पारी नहीं खेल सका। वहीं, पेशावर जल्मी की ओर से कप्तान वहाब रियाज ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि 2 विकेट राहत अली के नाम दर्ज हुए।

आज होगा एक मुकाबला

पीएसएल के पांचवें सीजन में शुक्रवार 6 मार्च को सिर्फ एक मुकाबला है, जिसमें कराची किंग्स की टीम को मुल्तान सुल्तान्स से भिड़ना है। ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

5 में से 3 मुकाबले जीत चुकी कराची किंग्स की टीम चौथा मैच जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि मुल्तान सुल्तान्स टीम 5 में से 4 मुकाबले अब तक जीत चुकी है। पिछले लगातार तीन मैचों में भी टीम को जीत मिली है।

यह भी पढ़े

PFI ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या भूमि मामले 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button