नए वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन के पूर्व यूरोपीय आयोग की होगी अहम बैठक
कोपेन हेगन,VON NEWS: नए क्लाइमेट टारगेट को लेकर 12 यूरोपीय यूनियन के देशों ने यूरोपीय आयोग की एक बैठक बुलाई है। इसका लक्ष्य नए वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन की बैठक के पूर्व 2030 के क्लाइमेट टारगेट को सुनिश्चित करना है। आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि इसका मकसद परिवर्तन पर एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार करना है।
पत्र में कहा गया है कि यूरोपीय आयोग की इच्छा है कि यूरोपीय संघ 2030 के जलवायु लक्ष्य को और कठोरता से लागू करे ताकि 1990 के ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के 50 फीसद कटौती लक्ष्य से 55 फीसद तक बढ़ाया जा सके।
आयोग ने कहा है कि 12 यूरोपीय यूनियन के सदस्य ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन पर अपनी एक विस्तृत योजना तैयार कर ले, जिससे नंवबर में वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन की बैठक के पहले यह सुनिश्चित किया जा सके।
डेनमार्क के जलवायु मंत्री डैन जोर्जेंसन ने अपने पत्र में आगे कहा है कि अगर यह सत्य है कि इस जलवायु परिवर्तन का प्रभाव इन यूरोपीय देशों पर पड़ने वाला है तो हम शिखर सम्मेलन का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि इसके पूर्व ही एक बैठक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के पूर्व हमें गैसों में कटौती की योजना तैयार करना चाहिए।
यह भी पढ़े
Manoj Bajpayee third-wheels Diljit Dosanjh and Ivanka Trump at Taj Mahal,