बच्चों ने की पुलिस में शिकायत, कहा – एएसपी सर! पापा से बना रहता है जान का खतरा

काशीपुर,VON NEWS: अपने पिता की मारपीट से तंग आए बच्चों ने एएसपी से मिलकर तहरीर सौंपी। बच्चों की तहरीर पर एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया।

सोमवार को एक युवती अपनी बहन और एक भाई के साथ एएसपी राजेश भट्ट के कार्यालय पहुंची। युवती ने एएसपी भट्ट को बताया कि वह अपने पिता के साथ रहते हैं। पिता के रोजाना मारपीट और गाली गलौच करने से वह परेशान हैं।

मई-2019 से उनका बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है लेकिन पिता को इसकी कोई परवाह नहीं है। उनकी स्कूल की फीस भी उनकी मां भरती है लेकिन पिता स्कूल जाने से मना करते हैं। बच्चों ने कहा कि उनका भविष्य उनके पिता के साथ सही नहीं है। उन्हें अपने पिता से जान का खतरा बना रहता है।

बच्चों ने एएसपी से मां के साथ रहने की बात कही

बच्चों ने बताया कि पिता उनकी मां से भी मारपीट करते रहते थे। जिसके बाद उनकी मां जसपुर चली गई और वहीं नौकरी करने लगी। बच्चों ने एएसपी से मां के साथ रहने की बात कही।

इस पर एएसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और बच्चों को मां के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बच्चों की तहरीर पर आरोपी पिता हाजी मो. आमिर के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मेरे सीओ कार्यकाल के दौरान भी यह मामला आया था। तब बच्चों के पिता ने लिखित रूप से बच्चों के साथ मारपीट न करने का आश्वासन दिया था। कई लोगों के समझाने पर वह पत्नी से झगड़ा न करने की बात भी कह चुका था लेकिन इसके बाद भी उसके बर्ताव में कोई फर्क नहीं आया। बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button